Click Here For Favorite Posts......

20/recent/ticker-posts

प्यार बहोत महंगा है - राहत indori

आज तक तुमने खिलौने ही ख़रीदे होंगे दिल है ये दिल मेरे सरकार बहुत महंगा है

अपनी महफ़िल से ऐसे न टालो मुझे - Apni Mehfil Se Aise Na Talo Mujhe Kanhaiyalal Nandan

अपनी महफ़िल से ऐसे न टालो मुझे - कन्हैयालाल नंदन


अपनी महफ़िल से ऐसे न टालो मुझे
मैं  तुम्हारा  हूँ,  तुम  तो सँभालो मुझे

ज़िंदगी! सब तुम्हारे भरम  जी लिए
हो सके तो  भरम  से  निकालो मुझे
https://goodreadsmd1.blogspot.com/
मोतियों के सिवा  कुछ नहीं पाओगे
जितना जी चाहे उतना खँगालो मुझे
https://goodreadsmd.blogspot.com/
मैं  तो  एहसास  की  एक  कंदील हूँ
जब भी चाहो बुझा लो, जला लो मुझे

जिस्म तो ख़्वाब है, कल को मिट जाएगा
रूह   कहने   लगी   है,   बचा  लो   मुझे

फूल बन कर खिलूँगा, बिखर जाऊँगा
ख़ुशबुओं  की  तरह  से  बसा  लो मुझे

दिल से गहरा न कोई समंदर मिला
देखना  हो  तो  अपना बना लो मुझे

" Kanhaiyalal Nandan Poems "
" Kanhaiyalal Nandan Kavita "
" Apni Mahfil Se Kanhaiyalal Nanda "

"Maharudra Doiphode Poems"

Post a Comment

0 Comments