चल रहा हूँ अकेला
बहारों को बुलाते हुए
कुछ नगमे गुनगुनाते हुए
मंजिल के आगाज़ मे
दिल में कुछ दबाते हुए
चल रहा हूँ अकेला
किसी और की नफ़रत में
दिल टूट गया शराफत में
अपने अश्क छुपाने के लिए
भिगता हुआ बारिश में
चल रहा हूँ अकेला
बेगाना हुआ किसी के लिए
फरेबी हुए वहीं मेरे लिए
चेहरे बदलती है दुनिया यहाँ
तोडकर सबकी नाजिश एक पल के लिए
चल रहा हूँ अकेला
Written by Maharudra Doiphode
Chal Raha Hoon Akela Poem
"Maharudra Doiphode Hindi Poems"
"Chal Raha Hoon Akela Poem"
"Maharudra Doiphode Motivational Poems"
"Maharudra Doiphode Inspirational Poems"
"Poet - Maharudra Doiphode"

0 Comments