तुमको आना है
बाद-ए-नौ-बहार है, मौसम सुहाना है
मसरुफ-ए-इंतजार हू मै, तुमको आना है
समझ तुम्हारे आ रही है इल्तजा मेरी
बस..देर करने का तुम्हारा एक बहाना है
खामोश क्यो हो बे-सबब तुम अहल-ए-दिल
शायद इस दुनिया का ये किस्सा पुराना है
चले आओ बन कर पैगाम-ए-मोहब्बत तुम
चश्म-ए-तर है मेरे, एक नाजुक फसाना है
जा-ब-जा याद आने की कोशिश न करो
मुझे शायरों की गली से हर रोज गुजरना है
"तुम आओ" तुम्हे आने की गुजारिश है मेरी "रुद्र"
बे-ताबी-ए-दिल की, न कोई अफसाना है |
Written By
Maharudra Doiphode
"Maharudra Doiphode Hindi Poems"
"Tumko Aana Hai Poem"
"Baad E Naubahar Hai Mausam Suhana Hai Mashroof E Intezar Hu Main Tumko Aana Hai Maharudra Doiphode Poem"
"Maharudra Doiphode Gazals"
Copyright © 2020 Maharudra Doiphode.

0 Comments