Click Here For Favorite Posts......

20/recent/ticker-posts

प्यार बहोत महंगा है - राहत indori

आज तक तुमने खिलौने ही ख़रीदे होंगे दिल है ये दिल मेरे सरकार बहुत महंगा है

मैं जुगनू सा तुम रजनी हो - Main Jugnu Sa Tum Rajani Ho Maharudra Doiphode

मैं जुगनू सा, तुम रजनी हो - महारुद्र


तुम गीत हो, तुम बासरी हो

तुम ताल हो, सुर, धुन हो, तुम शायरी हो

तुम हृदय हो, तुम प्राण हो

तुम जिंदगी, तुम जान हो


तुम सांस हो, तुम विश्वास हो

मैं बेकस, तुम तलाश हो

तुम इनायत, तुम परस्तिश हो

रहम-ओ-करम, तुम गुजारिश हो


बे नजीर हो, तुम पाकीजा हो

तुम गैरत हो, तुम खजालत हो

फूलों की क्यारी हो, तुम जलज हो

मैं मुलाजिम, तुम शहजादी हो


रूठे हुए ख्वाब हो, तुम ठहरे हुए जवाब हो

मैं छोटा एक किस्सा हु , तुम शब्दों का दौर हो

तुम जादू हो, तुम खुशबू हो

मैं पाबंद, तुम बेकाबू हो


वेद हो, तुम पुराण हो

गीता हो, तुम ईमान हो

तुम चाँद हो, तुम चांदनी हो

मैं जुगनू सा, तुम रजनी हो ।

            Poet - Maharudra Doiphode


Copyright © 2020 Maharudra Doiphode


" Maharudra Doiphode Kavita "

" Maharudra Doiphode Nazm "

" Main Jugnu Sa, Tum Rajani Ho hindi Poem "

Post a Comment

0 Comments